
TrendingUttar Pradesh
बड़ी खबर: मत्स्य मंत्री के आवास में लगी लोहिया की मूर्ति को ढकवाया गया, मंत्री ने दी सफाई …
मामले पर संजय निषाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, लोहिया जी की मूर्ति मैनें नहीं ढकवाई है। मकान आवंटन के समय ही मूर्ति ढकी
प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद को आवंटित बंगले में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को ढ़क दिया गया है। जिसके बाद से सपाइयों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सपा कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, जिस बंगले में पहले लोहिया ट्रस्ट था, वही बंगला अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को आवंटित कर दिया गया है। और इस बंगले डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति लगी हुई है। लेकिन अब लोहिया की मूर्ति को प्लाईवुड से ढक दिया गया है।
जिसके बाद नाराजगी जाहिर करते हुए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि, जिस व्यक्ति को डॉ. राम मनोहर लोहिया से लगाव नहीं है। वह किसी भी कीमत पर सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकता है। कैबिनेट मंत्री का यह कृत्य निंदनीय है। यह उनकी मानसिकता को भी उजागर कर रहा है।
वहीं इस पूरे मामले पर संजय निषाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, लोहिया जी की मूर्ति मैनें नहीं ढकवाई है। मकान आवंटन के समय ही मूर्ति ढकी हुई थी। मैं स्वयं लोहिया का समर्थक हूं। मैं वैसा क्यों करूंगा। मैंने तो लोहिया कि मूर्ति को और सुंदर बनाने के संबंध में पहले ही पत्र लिख चुका हूं।