![](/wp-content/uploads/2022/05/garmi-1.jpg)
TrendingUttar Pradesh
ऊफ रे गर्मी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी….
यूपी में भी आसमान पूरा साफ रहेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। इसी के साथ राजधानी लखनऊ
इन दिनों भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं कई राज्यों में बारिश जारी है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो देश के कई राज्यों में हीटवेव वापसी कर सकती है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमाना पूरी तरह से साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। इसी के साथ आज यहां पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
वहीं बात करें अगर यूपी की तो आज यूपी में भी आसमान पूरा साफ रहेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। इसी के साथ राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकिम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।उधर- मध्य प्रदेश में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ आज यहा पर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इसके अलावा देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में असम, मेघालय समेत अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक केरल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी बिहार और जम्मू-कश्मीर में बारिश होगी। इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश के साथ उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा में भी आज हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है।
देखें लिस्ट…