
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस पार्टी जून के प्रथम सप्ताह को नव संकल्प शिविर आयोजित करने जा रही है। राज्य स्तरीय शिविर में पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगी। साथी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रदेश पदाधिकारी, शहर व जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद व विधायक, फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन व अध्यक्ष और मीडिया विभाग के प्रवक्ता शामिल होंगे।
सोमवती अमावस्या पर ऋषिकेश में स्नान के उमड़ा जन सैलाब, हजारों लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
गौरतलब है कि संसदीय राजनीति के हिसाब से कांग्रेस शून्य की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार दीपक सिंह का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है इसके बाद निकट भविष्य में पार्टी के किसी प्रतिनिधि का प्रश्न पहुंचना मुमकिन नहीं है। क्योंकि पार्टी का वोट बैंक ऑफ़ मात्र 2 फीसद से भी कम रह गया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के शुभचिंतकों को कहना कि इस स्थिति के कारणों का पता लगाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में समीक्षा बैठक कर चुकी है और वह आगामी एक 2 जून को राजधानी लखनऊ के राज्य मुख्यालय में मंथन करेंगी।
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने दस प्रत्याशी किये घोषित, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी के नाम शामिल…
जानकारी के मुताबिक सिविल में प्रियंका गांधी के इर्द-गिर्द रहे उन लोगों को दूर रखा जाएगा जिन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के मन में खटास है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव व संगठन दिनेश कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को पत्र भेजें है।