
चारधाम यात्रा : उत्तराखंड के टिहरी में बड़ी सडक दुर्घटना, मौके पर छह लोगों की मौत, इतने लोग घायल
उत्तराखंड के टिहरी के पास एक बौलेरो कार खाई में गिर गई। इस दौरान वहन में सवार छह तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गहं। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम पर पहंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। तभी गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास कोटी गाड़ (बरसाती नाला) में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
फिलहाल अभी तक श्वों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़े :-चारधाम यात्रा में टूटा दो सालों का रिकॉर्ड, 19 दिन में पहुंचे 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गिरते ही गाड़ी ने आग पकड़ ली। जिससे कार में सवार सभी यात्री जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने से यात्री झुलस गये थे जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े :-BREAKING: यासीन मलिक को 10 लाख के जुर्माने के साथ उम्रकैद की सजा
वाहन उत्तराखंड का ही था। तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है। उनके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।चश्मदीदों ने बताया कि, वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में लगी आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक कार में फंसे हुए लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।