India Rise Special

भीषण गर्मी से निजात दिलाएगे ये प्राणायाम, आज ही आजमाए

गर्मी का मौसम शुरू होते ही कई बीमारिया जन्म ले लेती है। बढ़ती गर्मी के कारण स्किन से लेकर शरीर के अंदर कई तरह की समस्याएं जन्म ले लेता है। डायरिया, अपच, लू, जैसी समस्याओं से बचने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वहीं दूसरी ओर तपती गर्मी में ठंडक सा अहसास पाने के लिए फ्रिज का पानी या फिर लगातार एसी में बैठे रहते हैं। जिससे सेहत पर और भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसको लेकर बहुत से प्राणायाम से आपको गर्मी से निजात मिलेगा. जानिए कौन से है वे प्राणायाम ….

शीतली प्राणायाम

सबसे पहले शरीर को आराम की मुद्रा में लाकर अपने सिर, गले औऱ स्पाइन को एक सही स्थिति में रखकर आराम से बैठ जाएं। इस प्राणायाम में मुंह खोलकर जुबान की नाली बनाकर नाली के द्वारा सांस को धीरे-धीरे लय में अंदर खींचें। फिर मुंह बंद कर कुछ देर तक सांस अंदर रोककर रखने के बाद नाक से निकाल दें। इसे 8-10 बार करें। इसके फायदे भूख और प्यास का स्तर नियंत्रित रहता है और मन शांत रहता है। पित्त को समाप्त करने में मदद करता है और रक्तचाप नियंत्रित करता है।

ये भी पढ़े :- क्या का पसंदीदी फल है आम, तो जानिए इससे होने वाले फायदे….

बद्ध कोणासन

दंडासन में बैठ जाएं। फिर घुटना मोड़कर फैलाएं औऱ पैरों को कदमों के पास धड़ से सटाकर रखें। जांघों को फैलाएं और घुटनों को जमीन की ओर दबाएं। अब रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर सामान्य सांस लेते हुए एक से पांच मिनट की अवधि तक रोकने का प्रयास करें। इसे पीठ के बल भी कर सकते हैं। इसके फायदे यह आसन बाहर तेज गर्मी के बावजूद शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। थकान औऱ तनाव को दूर करने में यह फायदेमंद है। साइटिका, हार्निया में भी यह लाभकारी है।

शीतकारी प्राणायाम

सबसे पहले अपने शरीर को आराम की मुद्रा में लाकर सिर, गले और स्पाइन को एक सही स्थिति में रखें और आराम से बैठ जाएं। शीतकारी में दांतों को भींचकर सांस खींचें। कुछ देर तक रोककर रखने के बाद होंठ बंद कर, नाक से सांस निकाल दें। इसे भी 8-10 बार करें। सावधानियां अस्थमा के मरीज इस आसन को न करें। सर्दी-जुकाम हो तो भी इसे न करें। ब्लड प्रेशर कम रहता है तो भी इसे करना अवॉयड करें।

ये भी पढ़े :- फूड प्वॉइजनिंग से निजात दिलाएगे ये घरेलू नुस्खे, आज ही आजमाए

शवासन

जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हथेलियों को अपने सरीर के एक से डेढ़ फीट की दूरी पर रखें। हथेलियों को ऊपर की तरफ खुला रखें और उंगलियों को हल्का सा मोड़ें। दोनों पैरों को सीधे रखें और इन्हें आपस में चिपकाएं नहीं। दोनों पैरों के बीच हल्की दूरी बनाएं और आराम की मुद्रा में लेटें। आंख बंद और रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रखें। पांच मिनट लेटें रहें काफी रिलैक्स महसूस होगा। फायदे गर्मी में ताजगी की एहसास होगा। नसों को आराम मिलता है। ऑक्सीजन का फ्लो सही तरह से होता है। शरीर ठंडा रहता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: