IndiaIndia - World

नए मुख्यमंत्री माणिक साहा के शपथ के बाद मन्त्रिमण्डल, जानिए आखिर कौन है वो मंत्री ?

त्रिपुरा(Tripura) के नए मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को माणिक साहा(Manik Saha) ने शपथ ली थी। जिसके एक दिन बाद सोमवार को माणिक साहा की मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले 11 मंत्रियों में दो नए चेहरे होंगे।

जानकारी के मुताबिक नौ मंत्रियों को बरकरार रखा जा रहा है, जबकि रामपाड़ा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग साहा, मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले नए चेहरे होंगे। रामपाड़ा जमातिया भाजपा(B J P) के नेता हैं जबकि रियांग सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के विधायक हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिष्णु देववर्मा (jishnu devvarma) उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे।

ये भी पढ़े :- नेपाल में बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र के शिलान्यास में शामिल हुए पीएम मोदी, पुष्कर्णी तलाब की परिक्रमा की और पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा

दरअसल, बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब(Biplab Kumar Deb) ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब साहा ने नए सीएम के रूप में शपथ ली है। बता दें कि माणिक ने राजभवन में शपथ ग्रहण की थी।

ये भी पढ़े :- पीएम नेपाल दौरा : लुंबिनी पहुंचे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, महामाया मंदिर जाकर करेंगे पूजा – अर्चना

गौरतलब है कि देब 2018 में त्रिपुरा के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री बने। राज्य में 2023 के चुनावों से पहले शनिवार को उन्हें बदल दिया गया। देब ने कहा कि वह भाजपा की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। एक दंत चिकित्सक, साहा 2015 में भाजपा में शामिल हुए और उन्हें 2020 में पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाया गया। वह इस वर्ष भाजपा से त्रिपुरा के पहले राज्यसभा सांसद बने।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: