
जम्मू कश्मीर के संभाग से एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षाबलों गिरफ्तार युवक को किया पुलिस के हवाले
संभाग : जम्मू कश्मीर के जिला संभाग के राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास से भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आरोपी सीमा के पास घूमता हुआ नजर आया. ऐसे में सेना की बिनाह पर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गये युवक को सेना ने व्यक्ति को सेना ने पुलिस को सौप दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ममुद अली के तौर पर हुई है
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, “सेना ने जिला राजोरी की तहसील मंजाकोट के सेक्टर तरकंडी में नियंत्रण रेखा के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचानी कोटली के ममूद अली (55) के तौर पर हुई है। व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।”
गिरफ्तार संदिग्ध के पास से पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक कुल्हाड़ी हुई बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अनजाने में एलओसी को पार किया है या वह किसी साजिश का हिस्सा है, इसकी जांच की जा रही है।