![](/wp-content/uploads/2022/04/images-19.jpeg)
India Rise Special
तरबूज का सेवन आपको कर सकता है बीमारी, जानिए किस तरह ?
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग तरबूज का सेवन करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधिक मात्रा में तरबूज खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।
ब्लड शुगर के लिए
बता दें कि तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी अधिक पायी जाती है। तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती हैं। इसलिए जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए।
हार्ट सबंधी परेशानी
तरबूज में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जो हमारे शरीर को हेल्दी रखता है। लेकिन शरीर में पोटैशियम का शरीर में अधिक होने के कारण आपको अनियमित दिल की धड़कन, वीक पल्स रेट जैसी समस्यां भी हो सकती है।