
लखनऊ: कृषि और कृषि शिक्षा राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख लगातार विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। अपने विभाग का अगले 100 दिनों का एजेंडा तैयार कर योजनाओं का विस्तार बढ़ाने में बलदेव सिंह औलख लगे हुए हैं। कृषि विभाग का लक्ष्य किसानों की आय को 4 गुना करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में Daily Insider की टीम ने बलदेव सिंह औलख से खास बातचीत की।
बलदेव सिंह औलख ने कहा विभाग से जुड़ी हुई कई योजनाओं के विस्तार को बढ़ाने की रूपरेखा 100 दिन के एजेंडे में शामिल की गई है। किसानों की आय को चार गुना बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। तमाम योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर किया जा रहा है। छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान बहुत जल्द प्रदेश सरकार निकालने वाली है।