
प्रदेश के विकास को नई गति दे रहा है जल जीवन मिशन: स्वतंत्र देव सिंह
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीबों में दलितों के कल्याण की योजनाएं आमजन तक पहुंच रही है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दो के गठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष में कैबिनेट मंत्री बने स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सरकार की योजनाओं को बनाने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। सरकार की जल जीवन मिशन की योजनाओं को गिनाते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीबों में दलितों के कल्याण की योजनाएं आमजन तक पहुंच रही है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बनाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय पखवारा मना रही है इसी के तहत योगी सरकार के मंत्री प्रतिदिन एक-एक विभाग की जानकारी साझा करेंगे और योजनाओं के गति के बारे में बताएंगे।
योगी सरकार के जल जीवन मिशन की योजनाओं को गिनाते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार गरीब और दलितों के कल्याण के लिए काफी काम किया है। बता दें कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार पक्के घर देने के साथ-साथ घर-घर में पेयजल की व्यवस्था कर रही हैं। वही घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जबकि करीब 2 वर्ष से इनको मुक्त राशन दिया जा रहा है।
आपको बता देंगे स्वतंत्र सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन आज देश और प्रदेश के विकास को नई गति दे रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में कम समय में भी जिस प्रकार से घरों में नल से जल पहुंचा है वह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी के लिए बड़ी मिसाल है। इतना ही नहीं अब जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद मात्र 2 वर्षों में देश के लगभग 49% घरों में नल से शुद्ध पानी पहुंच रहा है।