
सुल्तानपुर: प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार के गठन के बाद सुल्तानपुर का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। इसी के चलते पूर्व पर्यटन मंत्री सुल्तानपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक बार फिर सुल्तानपुर के नाम बदलने की मांग उठाई है।
आपको बता दें कि विनोद सिंह ने सुल्तानपुर अयोध्या और प्रयागराज के बीच में स्थित है। सुल्तानपुर में कई धार्मिक स्थल इस बात को बल देते हैं कि भगवान राम के पुत्र उसने सुल्तानपुर को अपनी राजधानी के रूप में विकसित किया था| जिसका नाम कुछ भवनपुर रखा था। लेकिन बाद में खिलजी बादशाह ने अपनी संस्कृत के प्रचार के लिए इसका नाम बदलकर सुल्तानपुर रख दिया था।
तब से कई बार इसका नाम उस भवनपुर रखने को लेकर आंदोलन किया। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर विनोद सिंह ने सुल्तानपुर का नाम बदलने की मांग उठाई थी जिसका लोगों ने सार्थक समर्थन भी किया था। लिहाजा अब उन्होंने कहा कि लोगों के द्वारा किए गए वादे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा करने के लिए वचनबद्ध है और जल्दी सुल्तानपुर का नाम कुछ भवनपुर रखा जाएगा।