
TrendingUttar Pradesh
गर्मी से हाल हुए बेहाल, तापमान 44 डिग्री के पार …
कई जिलों का तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है
आगरा: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अप्रैल की शुरुआत में ही कई जिलों का तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अलावा अन्य जिलों में भी गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं।
सुबह के 10 बजते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं के थपेडे़ चेहरे को जला रहे हैं। दिन में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
यूपी के कई जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच है। रविवार को मथुरा का तामपान सर्वाधिक 44 डिग्री वहीं बरेली का तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।