PoliticsTrending

BJP का 42वां स्थापना दिवस आज, ये होंगे कार्यक्रम…

भारत को जानों कार्यक्रम में विदेशी राजनायिक आमंत्रित

कांग्रेस को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने वाली भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भारत को जानों कार्यक्रम में विदेशी राजनायिक आमंत्रित
भाजपा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कि 42वें स्थापना दिवस पर भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ में विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है। इसका मकसद अन्य देशों के साथ अच्छे व्यवहार और बातचीत के साथ संबंधों को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम में फ्रांस से इमैनुअल लेनिन, यूरोपीय यूनियन से उगो अस्तुतो, पुर्तगाल से कार्लोस पेरिरा मार्क्वेज, स्विट्जरलैंड से राल्फ हैकनर, पोलैंड से एडम बुराकोवस्की, रोमानिया से डैनियल सेजोनोव टाने, बांग्लादेश से मोहम्मद इमरान, सिंगापुर से सिमोन वॉन्ग वी कुएन, स्लोवाकिया से रॉबर्ट मैक्सिआम, इटली से विंसेंजो डी लुका, हंगरी से अंद्रास लासजोलो किरार्ली, वियतनाम से फाम सान चाउ और नॉर्वे से हंस जैकोब कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विदेशमंत्री एस जयशंकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
न्याय पखवाडे के रुप में मनाएगी स्थापना दिवस
वहीं स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि, पार्टी विदेशी राजनयिकों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, भाजपा स्थापना दिवस को समाजिक न्याय पखवाड़ा के रूप में भी मनाएगी। जिसको लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने निर्णय लिया है कि, पार्टी की स्थापना दिवस पर विशेष तौर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा की तैयारी की गई है। इस मौके पर राजेंद्र नगर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित रहेंगे।
ये हैं तय कार्यक्रम
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि, तय कार्यक्रम के मुताबिक, स्थापना दिवस की शुरुआत बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर करेंगे। केंद्रीय कार्यालय में युवा मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा जिसके लिए दिल्ली के सभी बूथों पर बड़ी एलईडी लगाई गई है जहां कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
सामाजिक न्याय पखवाड़ा का होगा आयोजन
7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें बड़े खिलाड़ी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, दिल्ली पुलिस के जवान सहित सेना से सेवानिवृत अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही 11 से लेकर 13 अप्रैल तक यमुना सफाई का कार्यक्रम रखा गया है। प्रधानमंत्री वित्तीय समावेश योजनाओं के अंतर्गत गरीब एवं रेहड़ी-पटरी वालों को लोन एवं आर्थिक सहायता के पात्रों के लिए भी एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। और 18 अप्रैल को आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
इन कार्य़क्रमों पर भी होगा ध्यान
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के लिए अपनी जानों की आहूति देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी या सेना में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए, ऐसे वीर योद्धाओं के घरवालों से मिलकर उनका सम्मान किया जाएगा। और 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर उनकी सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, उन्हें पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। मोदी सरकार बनाए गए पंचमहातीर्थ एवं अनुसूचित जाति जनजाति योजना की जानकारी भी हर एक झुग्गी-झोपड़ियों, जे जे कलस्टर कॉलोनियों में दी जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: