PoliticsTrending

UP MLC Election 2022: MLC यशवंत सिंह भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

यशवंत सिंह को  बेटे विक्रांत विश्व को चुनाव लड़ाना भाजपा प्रत्याशी को भारी पड़ गया है।

आजमगढ़: आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकरण क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अरुण कुमार यादव  के खिलाफ यशवंत सिंह को  बेटे विक्रांत विश्व को चुनाव लड़ाना भाजपा प्रत्याशी को भारी पड़ गया है। बता दें कि संगठन ने पार्टी के एमएलसी यशवंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसलिए आज से पूर्वांचल में भाजपा की ओर से अब बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

आपको बता दें कि यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत खासी माने जाते रहे लेकिन एमएलसी चुनाव में भाजपा ने फूलपुर से पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया जो यशवंत सिंह के पुत्र विक्रम सिंह रिशु ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। पहले तो लग रहा था कि रिशु सिंह अपना पर्चा वापस लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ फूलपुर पवई से वर्तमान विधायक व बाहुबली कहे जाने वाले रमाकांत यादव के बेटे अरुण कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने अरुण कुमार यादव को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत लगाते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय को चुनाव प्रभारी बनाते हुए चुनाव जिताने का जिम्मा सौंप दिया है। योगी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा जब कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे तब उन्होंने कहा कि यही अवसर है जब एमएलसी चुनाव जीतकर सपा से बदला ले पाएंगे। एके शर्मा ने कहा जब आप यहां से अपना प्रतिनिधि भेजेंगे तो जनपद का विकास मिलजुल कर पूरे तरीके से हो पाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: