India Rise Special

क्या आप भी सूखी खांसी से हैं परेशान तो, अपनाएं ये घरेलू उपाय

मौसम बदलने के कारण खांसी होना आम बात होती है। आमतौर पर खांसी के दो प्रकार होते हैं। पहला सूखी खांसी और दूसरा गीली खांसी। सूखी खांसी में कफ या बलगम नहीं बनता है। जबकि वहीं गीली खांसी में बलगम सबसे ज्यादा बनता है। सूखी खांसी वायरल इंफेक्शन से होती है। जिन लोगों को साइनस, अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों से संबंधित कोई रोग होता है या फिर वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, फ्लू आदि के कारण भी सूखी खांसी होने की पूरी संभावना होती है। तो आज हम आपको बताएंगे सूखी खांसी यानी ड्राई कफ से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाए।

 

शहद का करें प्रयोग

 

अगर आप सूखी खांसी से परेशान है तो गर्म पानी में नींबू के साथ शहद के 2 छोटे चम्मच मिलाकर रोजाना पी सकते हैं। ऐसा करने से सूखी खांसी व गले से जुड़ी अन्य समस्याओं से काफी आराम मिलेगा।

 

अदरक का करें प्रयोग

 

सूखी खांसी से बचने के लिए आप अदरक का सेवन करें। इससे सूखी खांसी से जल्द से जल्द छुटकारा मिलेगा।

 

मुलेठी

 

अगर आप लंबे वक्त से खांसी से परेशान है तो रोज सुबह उठकर मुलेठी की चाय का सेवन करना शुरू कर दे। ऐसा करने से सूखी खांसी से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

 

गुनगुने पानी में हल्दी

 

गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीने से सूखी खांसी से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: