![](/wp-content/uploads/2022/04/download-54.jpeg)
उत्तराखंड में कांग्रेस शुरू करने जा रही डिजिटल सदस्यता अभियान, पार्टी कार्यकर्ताओं को जारी किए गए ये निर्देश
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 10 लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सदस्यता अभियान के प्रभारियों को निर्देश भी जारी किए गए है। चालू महीने के पहले सप्ताह में प्रत्येक बूथ पर क्रियाशील सदस्य बनाए जाएंगे।
देहरादून के कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान के लिए एआइसीसी से भेजे गए प्रतिनिधि मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जा रहा है । बैठक में सदस्यता अभियान की रणनीति और लक्ष्य पर चर्चा हुई। लक्ष्य पाने के लिए सभी प्रभारियों ने संकल्प लिया। जानकारी के मुताबिक, बीते वर्ष सितंबर और फिर नवंबर माह में सदस्यता अभियान चलाया गया था। यह भी बताया गया कि बूथ स्तर पर क्रियाशील सदस्यों से संगठनात्मक ब्लाक अध्यक्ष और फिर जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे।
बैठक में वक्ताओं द्वारा बताया गया कि, ” प्रदेश में इस चुनौतीपूर्ण समय में संगठन में ढांचागत बदलाव की आवश्यकता है। बैठक में सुरेंद्र रांगड़, याकूब सिद्िदकी, नवीन जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, कविंद्र इष्टवाल, गरिमा दसौनी, परिणीता बडोनी, सुलेमान अली, रघुवीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह दानू, कमलेश रमन व डा इकबाल सिद्दिकी मौजूद थे।”