
स्पाइसजेट का बड़ा फैसला, अपने 463 में से 60 कर्मचारियों को पुन:सेवा लेने की घोषणा, जानिए क्या है पूरा मामला
निजी क्षेत्र की एयरलाइंस स्पाइसजेट ने अपने 60 कर्मचारियों को पुनः नौकरी देना का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी के 463 कर्मचारियों की 31 दिसंबर 2021 को अनुबंध खत्म होने के बाद सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।वहीं हाईकोर्ट के आदेश पर ये सेवाएं बहाल की गई है।
क्या है मामला
गौरतलब है कि स्पाइसजेट ने औद्योगिक कोर्ट के आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जहां औद्योगिक न्यायालय ने कंपनी को सभी कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया, क्योंकि उनके अनुबंध कायम थे। बता दें कि अनुबंध में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं थी। जहां इस आदेश के खिलाफ कंपनी हाईकोर्ट पहुंची थी। हाईकोर्ट ने भी औद्योगिक कोर्ट का आदेश कायम रखा है। हाईकोर्ट ने भी कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने को कहा है।
हाईकोर्ट ने क्या कहा
वहीं 19 जनवरी को हाईकोर्ट ने कहा था कि, कंपनी अपने उन कर्मचारियों की सूची पेश करे, जिन्हें निश्चित अवधि के संविदा कर्मचारी घोषित दिया गया है और जिन्हें नौकरी की पेशकश की जा सकती है। हलफनामे में कहा गया है कि एयरलाइन कर्मचारियों की सूची में उल्लिखित 60 को रोजगार देने को तैयार है और वे 1 अप्रैल, 2022 से सेवाओं में शामिल हो सकते हैं। बाकि शेष 403 कर्मचारियों को लेकिर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।