![](/wp-content/uploads/2022/03/GTG.jpg)
TrendingUttar Pradesh
लखनऊ: सरयू में नहाते वक्त दो युवक की डूबने से मौत
लखनऊ के किशोर नदी की धारा में बह गए। इसमें एक युवक को बचा लिया गया।
लखनऊ : अयोध्या में सरयू नदी में नहाते वक्त लखनऊ के किशोर नदी की धारा में बह गए। इसमें एक युवक को बचा लिया गया। जबकि उसका दोस्त गहरे पानी में समां गया। दोस्त को बहता देख वह मदद के लिए चिल्लाने लगा, लेकिन जब तक लोग पानी में कूद पाते वह तेज धारा में बहते हुए काफी दूर निकल गया और गहरे पानी में समां गया।
![](http://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/up-insider.appspot.com/o/image%2Fnews%2F20220327%2F1648379748859two.jpg?alt=media&token=999c7baa-e773-4504-a628-b4a55d125a20)
आनन—फानन पुलिस फोर्स को सूचना दी गईं। पुलिस ने गोताखारों को बुलाया। लेकिन अब तक गोताखोरों के हाथ खाली है। फिलहाल नदी में डूबने वाले युवक की पहचान की गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पहली अयोध्या आया था। तो वही पुलिस ने भी लापता युवक के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी है। लापता युवक विभूतिखंड थानाक्षेत्र का रहने वाला है।
![](http://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/up-insider.appspot.com/o/image%2Fnews%2F20220327%2F16483797807393%20.jpg?alt=media&token=cc10b8f2-aa42-4121-980e-30bb1ab263d3)
दरअसल, विभूतिखंड थानाक्षेत्र निवासी अमित यादव अपने दोस्तों के साथ पहली बार अयोध्या आया था। रविवार को वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ कच्चाघाट पर सरयू में नहाने के लिए उतर गया। सूत्रों की मानें तो नदी का बहावा इतना ज्यादा था कि लोग किसी तरह पानी में खड़े होकर अपना संतुलन बता रहे थे। इसी बीच अमित और अभिषेक पानी के बहाव में बह गए। नदी में नहा रहे लोगों ने दोस्तों की चीख सुनीं तो वह उन्हे बचाने पहुंच गए। किसी तरह अभिषेक को बचा लिया लेकिन अमित खतरे के निशान से आगे बढ़ गया था। जब तक लोग उसके पास पहुंचते तो वह गहरे पानी में समां चुका था। आनन—फानन पुलिस को सूचना दी गईं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। हालांकि गोताखोर नदी में खोजबीन कर रहे हैं। इसके बावजूद टीम को सफलता हासिल नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों के हाथ खाली है। फिलहाल अयोध्या पुलिस ने अमित यादव के घर पर इस हादसे की सूचना दी है। उसके पिता का नाम रमेश चंद्र यादव बताया जा रहा है। घटना के बाद साथी युवक बदहवास हैं।