PoliticsTrending

यूपी: 29 मार्च को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, सतीश महाना का नाम सबसे आगे

विधायक सतीश महाना का नाम आगे किया है। 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद महाना को अध्यक्ष चुना जा सकता है

लखनऊ: यूपी के नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा। इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। इस पद के लिए भाजपा ने आठ बार के विधायक सतीश महाना का नाम आगे किया है। 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद महाना को अध्यक्ष चुना जा सकता है। बता दें 28 मार्च दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

तय माना जा रहा सतीश महाना का स्पीकर बनना 
सूत्रों के अनुसार यह तय माना जा रहा है कि सतीश महाना को स्पीकर बनाया जाएगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकि है। सतीश महाना का नाम चलनेका कारण है कि वह आठ बार के विधायक हैं।

1991 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं सतीश महाना 
सतीश महाना 5 बार कानपुर की कैंट सीट से विधायक बनकर आए हैं। हालांकि परिसीमन के बाद वह कानपुर की महाराजपुर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचिक हुए हैं। सतीश महाना ने सपा के फतेह बहादुर को शिकस्त दी है। सतीश 82,261 मतो से विजयी हुए हैं। वह 1991 से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर रहे हैं और 2022 के चुनाव में आठवी बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच रहे हैं।

28 और 29 मार्च को विधायक लेंगे शपथ 
मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, फतेह बहादुर सिंह, जय प्रताप सिंह, रामपाल शर्मा के साथ समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पाण्डेय को भी प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। यह सभी लोग 28 और 29 मार्च के दौरान विधानसभा सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाएंगे

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: