
यूपी: बैंक कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, 28 और 29 मार्च को बंद रहेगी बैंक
कर्मचारियों ने ट्विटर पर भी अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। रविवार को बैंक कर्मी हड़ताल को लेकर ट्विटर पर अभियान चलाएंगे।
लखनऊ: प्रदेश में एक बार फिर 28 और 29 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे उसके पहले शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा, जिसके कारण लगातार चार दिन तक बैंक बन्द रहेंगे। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। 28 मार्च को आयकर कार्यालय और 29 मार्च को लेबर ऑफिस में कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने ट्विटर पर भी अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। रविवार को बैंक कर्मी हड़ताल को लेकर ट्विटर पर अभियान चलाएंगे।
हड़ताल ही विकल्प है
कर्मचारी नेता संजीव अग्रवाल ने बताया कि इधर हम निजीकरण के खिलाफ तैयारी कर रहे है उधर यह सरकार 2 बैंको के निजीकरण के लिये बैंकिंग अधिनियम बिल में संशोधन में कैबिनेट की मंजूरी के इंतज़ार में है यही नही बैंको में विदेशी निवेश की वर्तमान सीमा 20%को असीमित रूप से बढ़ाने में सरकार आगे बढ़ चुकी है ,ऐसे में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल ही एक मात्र विकल्प है।
ये हैं मांगे
कर्मचारियों ने लेबर कोड रदद् करने, हायर एन्ड फायर की नीति वापस लेने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की बात वापस लेने, ठेकेदारी प्रथा खत्म कर स्थाई नौकरी देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और महंगाई कम करने की मांग को लेकर हड़ताल का एलान किया है।