PoliticsTrending

नौंवी बार विधायक बने सुरेश कुमार खन्ना बने कैबिनेट मंत्री

शाहजहांपुर शहर विधानसभा के मतदाताओं ने लगातार नौवीं बार सुरेश कुमार खन्ना को अपना विधायक चुना है।

आज शपथ ग्रहण समारोह में योगी कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में शामिल 52 मंत्रियों में मुख्‍यमंत्री और उप मुख्‍यमंत्रियों के बाद सबसे पहले शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना लगातार नौंवी बार विधायक बने हैं। सुरेश खन्ना लगातार दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। सुरेश कुमार खन्‍ना योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्‍य के वित्‍त मंत्री थे।

शाहजहांपुर शहर विधानसभा के मतदाताओं ने लगातार नौवीं बार सुरेश कुमार खन्ना को अपना विधायक चुना है। इस बार उनके सामने सपा के तनवीर खां थे। खन्ना ने प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री, वित्त मंत्री, चिकित्सा शिक्षा जैसे अहम विभाग संभाले हैं। वहीं योगी योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्‍हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के विश्व रिकार्ड की बराबरी करते हुए सुरेश खन्ना लगातार नौवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। उन्होंने 1980 में लोकदल से पहला चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।1985 में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया, लेकिन इस बार भी वे चुनाव हार गए। वहीं 1989 में पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया और इस बार खन्ना चुनाव जीत गए।

इसके बाद से अब तक वह लगातार नौंवी बार इसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में दो बार और राम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार में राज्यमंत्री रहे खन्ना 2017 में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: