
TrendingUttar Pradesh
यूपी: प्रदेश में आने वाले दिनों में अभी और बढ़ेगी मौसम में गर्मी, 40 के पार पहुंचा तापमान
प्रदेश में पारा कई जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है
यूपी: प्रदेश में पारा कई जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और ये अभी और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सप्ताह मौसम में ऐसे ही गर्मी रहने की संभावना है।
बुधवार को तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मार्च महीने के शुरुआत से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महीने की शुरुआत में तापमान जहां 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
हालांकि राजधानी लखनऊ में आज सुबह से हल्के बादल और हवा चल रही है। जिसके कारण गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। आज सुबह का वाराणसी का औसत तापमान 22 °C रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कल बीती रात 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रहीं थीं। वहीं, अभी भी 8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है।