![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220321_183958.jpg)
बहुत जल्द मां बनने वाली है बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर साझा की ये गुड न्यूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज ही अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। अपने प्रेग्नेंसी पोस्ट में उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें भी शेयर की है।
खुशखबरी शेयर करते हुए, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लिखा,”आपकी अच्छी परवरिश के लिए हमारे चार हांथ, दो दिल, जो आपके साथ हर कदम पर धड़केंगे, एक परिवार, जो आपको खूब प्यार और सहारा देगा। हम आपका वेलकम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।”
दोनों ने सोनम कपूर की डिलीवरी की ड्यू डेट का भी खुलासा किया। उन्होंने हैशटैग #comingthisfall2022 लिखकर इशारा किया कि बच्चा इस साल दुनिया में आ सकता है।
आपको बता दें कि सोनम और आनंद ने लगभग 3 साल डेट करने के बाद 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में साल 2015 में हुई थी, जब सोनम अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं।
वहीं काम की बात करें तो सोनम कपूर अगली बार ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी। शोम मखीजान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2011 की कोरियाई एक्शन थ्रिलर की बॉलीवुड रीमेक है।