India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : 23 मार्च को पुष्कर सिंह धामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

देहरादून । उत्‍तराखंड में पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रही। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का ऐलान किया है। 23 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले है।

इसके साथ ही उत्‍तराखंड में 11 दिनों से जारी सीएम पद का सस्पेंस खत्म हो गया। असल में, पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण अन्य नेता भी मुख्‍यमंत्री पद के लिए दावेदारी करने लगे थे। हालांकि, भाजपा की विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: