![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220309_112536.jpg)
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता , ग्रेनेड हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के मध्य में व्यस्त अमीरा कदल पुल पर बीते रविवार को हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस हमले में दो आम नागरिकों की मौत हो गई थी और 36 अन्य घायल हुए थे। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
बता दें कि बीते रविवार को आंतकियों ने श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले कर दिया था। जिसमें दो आम लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लग गयी और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
मोहम्मद बारिक नामक पहले आरोपी को खानयार से गिरफ्तार किया गया। और उससे आरंभिक पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी फाजिल नबी सोफी को गिरफ्तार किया गया। वहीं ग्रेनेड हमले में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन को भी विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जब्त कर लिया है। बहरहाल आपको बताते चलें कि इस हमले के बाद से वहां अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग घायल हो गई थे। सभी को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।