
MG Motor India 2022 MG ZS EV लॉन्च करने के लिए तैयार
MG Motor India ने ZS EV को पहली बार भारत में 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। और MG Motor India आज देश में अपडेटेड 2022 जेडएस ईवी (MG ZS EV) को लॉंच करने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक, ZS EV के अपडेटेड MG ZS EV यूके के ग्लोबल प्लेटफॉर्म को देखते हुए बनाया गया है, और इसकी रेंच 622 किलोमीटर तक की दी गई है। इस बार के मॉडल में कई सारी बातों का खास ध्यान रखा गया है, बता दें, इस बार MG ZS EV में दो अलग-अलग बैटरी पैक – 51 kWh और 73 kWh के साथ ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें, नई MG ZS EV मार्केट में पहले से पैर पसार कर बैठी टाटा नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के साथ कड़ी मुकाबला करते नजर आएगी।
अब आपको बताते चलें कि नयी MG ZS EV को कमाल के फीचर्स के सात बनाया जा रहा है। इस बार MG ZS EV रिवाइज वर्जन के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार की जा रही है। 2022 MG ZS EV को केबिन हाइलाइट्स के साथ 10.1 इंच का कलरफुल टच स्क्रीन को उपलब्ध कराने के साथ इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी दी जा रही है। यही नहीं इसमें रिवाइज्ड फ्रंट फेसिया के साथ बॉडी-कलर्ड क्लोज्ड पैनल को भी दिया गया है। नए MG ZS EV में अपडेट क्या – क्या दिया गया है, इसमें एक रिवाइज्ड बम्पर, चिकना एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग और अपडेटेड रियर को खास तरह से शामिल किया गया है।
अब आपको बताते चलें कि नयी MG ZS EV को कमाल के फीचर्स के सात बनाया जा रहा है। इस बार MG ZS EV रिवाइज वर्जन के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार की जा रही है। 2022 MG ZS EV को केबिन हाइलाइट्स के साथ 10.1 इंच का कलरफुल टच स्क्रीन को उपलब्ध कराने के साथ इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी दी जा रही है।