![](/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Image-2022-03-05-at-15.57.42-715x470.jpeg)
India Rise Special
UP Election 2022: आजमगढ़ रैली के दौरान सपा में शामिल हुए रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी
लखनऊ में मतदान से पहले अखिलेश यादव ने मयंक जोशी से मुलाकात के बाद उनके
आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी ने पिछले दिनों अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। तभी से उनकी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं थीं।
वहीं पिछले दिनों लखनऊ में मतदान से पहले अखिलेश यादव ने मयंक जोशी से मुलाकात के बाद उनके साथ एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- “श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट”।
बता दें कि मयंक जोशी पहले लखनऊ कैंट से बीजेपी का टिकट मांग रहे थे। लेकिन उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला था। जिसके बाद वो पार्टी से लगातार नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अब सपा का दामन थाम लिया है।