
शादी के बाद स्टाइलिश ड्रेस में डांस करती नजर आई मौनी रॉय, फैंस बोले-आप तो शादी के बाद…
नागिन अवतार से धूम मचाने के बाद अब मौनी रॉय टीवी शो डीआईडी लिटिल मास्टर जज कर रही हैं उनके साथ रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे भी नजर आ रहे हैं। मौनी का ये पहला शो है जहां वे बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जहां वे डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।
डांस वीडियो ने जीता फैंस का दिल
मौनी रॉय ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मांग भरे स्टाइलिश ड्रेस में मौनी कोरियोग्राफर के साथ डांस कर रही हैं। दोनों का डांस फैंस का दिल जीत रहा है एक यूजर ने लिखा-क्या बात है मौनी बहुत खूब तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा शादी के बाद आप और भी ग्लैमरस दिखने लगी हैं।
जल्द इस फिल्म में आएंगी नजर
मौनी रॉय की हाल ही में बिजनेस मैन सूरज नांबियार के साथ शादी हुई है। मौनी की दो रीति रिवाजों के मुताबिक शादी हुई है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तक छाई हुई हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अब जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।