
सही समय पर दही का करें सेवन , मिलेंगे ये फायदे
वैसे तो किसी भी चीज के खाने का एक सही समय ही होता है। चाहें आप ब्रेकफास्ट करें या लंच या फिर डिनर , लेकिन जरूरी ये भी होता है कि खा क्या रहे हैं। खाने में दही को सुपर फूड माना जाता है, क्योंकि ये खाने को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा भी इसमें कई गुण हैं। बस शर्त ये है कि ये गुण आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होंगे जब आप इसे सही समय पर खाएंगे।
दांतो के लिए होता है फायदेमंद
दही में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इतना ही नहीं दही में फास्फोरस की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। कैल्शियम दांतो के लिए तो फास्फोरस दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
दिल के लिए भी है फायदेमंद
दही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होता है। इतना ही नहीं ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी सहायक होता है। दही को हार्ट का गुड फ्रेंड कहें तो ऐसा गलत नहीं होगा।
स्किन के लिए है परफेक्ट
अगर आप क्लियर हेल्दी स्किन चाहती हैं तो दही का सेवन करना ना भूलें। दही में लैस्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को घटाने में मदद करता है और आपको साफ और निखती त्वचा देता है।