
India Rise Special
हिसार में बस चालकों और ऑटो यूनियन पदाधिकारियों बीच ठनी, इस तारीख से करेंगे हड़ताल
हिसार। हरियाणा के जिला हिसार में नगर निगम की तरफ से चलाई गई सिटी बस संचालको और ऑटो यूनियन की बीच ठन गई। इसकी वजह से आक्रोशित ऑटो रिक्शा चालक 14 मार्च को हड़ताल करने वाले है।
भाईचारा हरियाणा आटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मान सिंह दुग्गल ने कहा है कि, ” बस स्टैंड पर बस संचालकों ने उनसे विवाद किया। उनसे गाली-गलौज किया। इस बारे में पुलिस प्रशासन को शिकायत दी लेकिन आज तक एक भी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस सिटी बस संचालकों के बचाव में आ गई। आटो रिक्शा संचालकों की अनदेखी कर रही है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आटो संचालकों में भारी रोष है। ऐसे में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 14 मार्च को आटो संचालकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया है।”