India Rise Special

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में भर्ती हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ईशान किशन, जानिए क्या हुई दिक्कत

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए 26 फरवरी को मैच में चोटिल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और ओपनर खिलाड़ी ईशान किशन को फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

 

डॉक्टरों ने बताया कि,  ” अगर ईशान किशन फिट नहीं हुए तो आज के मैच के लिए वे नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह पर किसी अन्य विकेट कीपर को मौका दिया जाएगा।”

 

 

दरअसल, धर्मशाला में 26 फरवरी को खेले जा रहे मैच के दुरान  ईशान किशन के सिर पर गेंद लगने से चोट लग गयी थी।इसी की वजह से उन्हें फोर्टिस अस्पताल में ऑब्जरवेशन के लिए रखा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विक्रम कटोच ने बताया कि, ” 26 फरवरी की रात को ही उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल ईशान किशन स्वस्थ हैं पर उन्हें ऑब्जरवेशन के लिए वहां रखा गया है।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: