PoliticsTrending

UP Election 2022: चौथे चरण के बाद सपा ऐतिहासिक बढ़त की ओर : राजेंद्र चौधरी

भाजपा नेताओं के भ्रामक दुष्प्रचार की सच्चाई उजागर हो गयी है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य विधानसभा के चुनाव में तीन चरणों में समाजवादी पार्टी ने जो ऐतिहासिक बढ़त बनायी थी। वह चौथे चरण के मतदान के बाद बहुमत के जनादेश में परिवर्तित हो गयी है। बुधवार को चौथे चरण के मतदान के बाद 9 जनपदों की 59 सीटों के लिये मतदान में 50 सीटों पर जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता ने मतदान किया है। भाजपा नेताओं के भ्रामक दुष्प्रचार की सच्चाई उजागर हो गयी है। जनता ने उत्तर प्रदेश को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिये अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया है। सुबह से पोलिंग बूथों पर लम्बी कतारें उत्तर प्रदेश में बदलाव का संदेश दे रही है। सम्मानित जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये जनता ने कमर कस ली है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में विभिन्न प्रबुद्ध संगठनों, बुद्धिजीवियों और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के पक्ष में अपील जारी कर समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो0 रूपरेखा वर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो0 रमेश दीक्षित जिन्होंने संविधान बचाओ अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार की संविधान विरोधी कृत्यों को उजागर किया और एकता परिषद के संस्थापक, भूमि सुधार आंदोलन के तहत लाखों मजदूरों-किसानों के साथ दिल्ली तक की पदयात्रा करने वाले राजागोपाल पी.वी. (राजा जी) सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं संस्थाओं ने जनता के बीच जाकर अखिलेश यादव के लोकतांत्रिक और जनहितैषी चरित्र को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने हेतु जनसमर्थन की अपील की है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: