![](/wp-content/uploads/2022/02/akhilesh-2.jpg)
हरदोई: विधानसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। आज हरदोई में समाजवादी पार्टी और सुभासपा की संयुक्त रैली का आयोजन किया गया। रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने रैली को सबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, हर चरण में जनता आपस में मुकाबला कर रही है कि कौन भाजपा को कितने ज्यादा वोटों से हराएगा। लखनऊ मंडल आते-आते हम लोग 200 पार कर जाएंगे। पूर्वांचल हमें बोनस देगा।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भाजपा नेताओं के भाषण सुनिए, इनके छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े नेता है वो सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।
बाबा सीएम कहते हैं कि वो 24 घंटे काम करते हैं। लेकिन सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। सपा सरकार में लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम होगा।
वहीं ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, भाजपा वालों के पास हेलीकॉप्टर है। लूटा हुआ रुपया है। लेकिन वोट नहीं है। पूर्वांचल में भाजपा का खाता नहीं खुलने देगा सपा-सुभासपा गठबंधन।