PoliticsTrending

चुनाव से पहले BJP का कुनबा मजबूत, सौ से ज्यादा ब्राह्मण संगठनों ने बीजेपी को दिया समर्थन

प्रदेश के 128 से ज्यादा ब्राह्मण संगठनों ने भाजपा को चुनाव जिताने के लिए समर्थन दिया है।

लखनऊ: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी यूपी में अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। लगातार बीजेपी अन्य दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने में जुटी हुई है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में प्रदेश के 128 से ज्यादा ब्राह्मण संगठनों ने भाजपा को चुनाव जिताने के लिए समर्थन दिया है।
इन संगठनों को लेकर बीजेपी ने अलग नाम रखते हुए संयुक्त विप्र मोर्चा दिया है। अब ये संयुक्त विप्र मोर्चा के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि, चुनाव के समय बहुत सारे दल आ जाते हैं। जिन्हें कोई नहीं पूछता है। कोई भी दल गरीब और असहाय से बात नहीं करना चाहता है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने ब्राह्मण संगठनों से कहा कि, आपने जो समर्थन दिया है वो देशहित में है।सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी। आपको लोगों को अब भी याद होगा। अपने समर्थन दिया बेटियों के सम्मान के लिए। 5 साल पहले बहुत तकलीफ मे थी माँ-बेटियां।
देश को मोदी और योगी की सख्त जरूरत है। पीएम मोदी ने देश में गरीबों को राशन दिया और लोगों को मकान देने का काम किया। इसलिए देश को डबल इंजन की जरूरत है। सपा-बसपा ने देश को लूटने का काम किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: