Entertainment

दो साल बाद काम पर लौटी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, साझा की ये तस्वीरें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने लगी हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर रिया चक्रवती को ट्रोल करते रहते हैं। इसलिए रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली हैं। लेकिन एक बार फिर रिया अपने सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही है। करीब दो साल बाद रिया अपने काम पर फिर से लौटी है।

 

पपराजी के कैमरे में कैद हुई रिया

 

बता दें कि रिया चक्रवती को पपराजी ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2 साल बाद उनका एक शूट है। इस बीच रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। वह एक रेडियो चैनल के स्टूडियो में हैं। उनके हाथ में स्क्रिप्ट है और वह अपनी आवाज रिकॉर्ड कर रही हैं।

 

 

2 साल बाद काम पर लौटीं रिया

 

आपको बताते चलें कि इस वीडियो के साथ रिया ने नव्या नायडू का गाना लगाया है और कैप्शन में लिखा- ‘कल, मैं 2 साल बाद काम पर गई। मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लागों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ भी हो जाए सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो”।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: