![](/wp-content/uploads/2022/01/matdaan.jpg)
UP Election 2022:आज थम जाएगा दूसरे चरण के मतदान का प्रचार….
14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रविवार दोपहर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होगा और इसके लिए शनिवार शाम 6:00 बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने दूसरे चरण के चुनाव वाले जिलों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं कर उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
आपको बता दें कि दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होने है। इसके लिए सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर,बदायूं में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।
वही 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रविवार दोपहर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान कराए जाएंगे पहले चरण की वोटिंग 10 चौधरी और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।