Entertainment

शर्लिन चोपड़ा के बर्थडे पर जाने उनसे जुड़ी ये कुछ खास बातें, जानिए मिस हैदराबाद से लेकर बॉलीवुड सेंसेशन बनने की पूरी कहानी

वैसे तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां है जो हर रोज सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जो अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रहीं। तो चलिए बताते हैं आखिर कौन है वह अभिनेत्री जिसने पूरे फिल्म जगत को हिला कर रखा दिया।

 

11 फरवरी को लाखों लोगों का बर्थडे है, लेकिन उन लाखों लोगों को दिवाना बनाने वाली शर्लिन चोपड़ा का जन्मदिन भी आज यानी 11 फरवरी को है। शर्लिन चोपड़ा के पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

 

बता दें कि सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ। बचपन के दिनों में शर्लिन बेहद शर्मिली स्वभाव की थीं। ये सुनकर आपको यकीन नहीं हुआ होगा, लेकिन एक हादसे ने शर्लिन को दुनिया के सामाने नग्न अवस्था में खड़ा कर दिया। जिन लोगों ने उन्हें बचपन में देखा था जब वहीं लोग उन्हें इंटरनेशनल मैगजीन प्लेबॉय का हिस्सा बनते देखा तो भरोसा कर पाना आसान नहीं था। करीब 10 साल पहले शर्लिन भारत की पहली महिला थी जो फेमस मैगजीन के लिए न्यूज फोटोशूट कराया था। आज हम आपको उनके बर्थडे पर कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे।

 

मिस हैदराबाद रह चुकी हैं शर्लिन

 

शर्लिन चोपड़ा को आज पूरी दुनिया जानती है। बपचन में शर्लिन की रुचि सिर्फ पढ़ाई में थी। वह इतनी पढ़ाई करती थीं कि उनकी आंखों पर चश्मा भी लग गया था। जब वह 15 साल की थी उस समय टीनएज में अपना बॉडी और फिगर पर ध्यान देना शुरू किया था। एक रोज उन्होंने ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनकर मिस हैदराबाद बन गईं।

 

मिस हैदराबाद का खिताब जीतने के बाद शर्लिन ने अपनी अगली कदम मॉडलिंग की दुनिया में रखा। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदन रखा। शर्लिन चोपड़ा की पहली फिल्म ‘टाइम पास’ थी। इस फिल्म में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी। शर्लिन चोपड़ा से यश चोपड़ा भी बेहद प्रभावित थे, इसीलिए उन्होंने ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में काम भी दिया था। यह दूसरी बात है कि ये फिल्म चली नहीं लेकिन शर्लिन की लोकप्रियता जरूर बढ़ गई।

 

इंटरनेशनल मैग्जीन प्लेबॉय से मिली अगल पहचान

 

साल 2012 में शर्लिन चोपड़ा पहली इंडियन बनी जिसने इंटरनेशनल मैग्जीन प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटो शूट करवाया। रातों-रात शर्लिन चोपड़ा के चाहने वाले सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो गए। शर्लिन के इस अवतार को देख सभी के होश उड़ गए थे। शर्लिन से पहले किसी ने प्लेबॉय के लिए शूट करवाने की हिम्मत नहीं की थी, लेकिन शर्लिन ने बिना झिझके 10 साल पहले इस मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कर दुनियाभर में तहलका मचा दिया।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: