PoliticsTrending

UP Election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रियंका का तंज, बोलीं- BJP ने किया कॉपी-पेस्ट

 उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बीजेपी के ‘लोक कल्‍याण संकल्‍प पत्र 2022’ का नाम ‘धोखा पत्र’ रखने की सलाह दी।

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, भाजपा को अपने “घोषणा पत्र” का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन, इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।

कांग्रेस जारी करेगी उन्‍नति विधान घोषणा पत्र

आपको बता दें कि कांग्रेस भी आज उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में ‘उन्नति विधान घोषणा पत्र’ जारी करेंगी। इससे पहले कांग्रेस महिलाओं को लेकर शक्ति विधान और युवाओं के लिए भर्ती विधान घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: