
ठंड में जरूर करें स्नान , मिलेंगा सर्दियों की इन 4 दिक़्क़तों से निजात
ठंड का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी से ज्यादा फायदेमंद ठंडा पानी से नहाना होता है। आज हम आपको बताएंगे सर्दियों के दिनों में ठंडा पानी से नहाने का फायदे।
ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद
बहुत कम लोग जानते होंगे कि ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। क्यूंकि हमारे शरीर का तापमान गर्म होता है और पानी ठंडा होता है, हमारे शरीर की कोशिकाएं शरीर के तापमान के संतुलन को वापस लाने के लिए तेजी से जर्नी करती हैं। ठंडा पानी हमारे हार्ट रेट को भी बढ़ाता है और हमारे ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ाता है।
डिटॉक्सीफिकेशन
ठंडा पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई भी कर सकता है। सुबह जल्दी उठकर ठंडे पानी से नहाना आपको शरीर से टॉक्सिन्स, गंदगी और ज्यादा तेल से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
तनाव को कम करता है
ठंडी फुहारें तनाव से राहत देती हैं और तनाव-बस्टर के रूप में भी काम करती हैं। ये आपके मूड को जल्द शांत करता है और डिप्रेशन को भी कम करता है और इतना ही नहीं ये आलस्य और थकान पर भी काबू करता है।
अच्छी नींद
अच्छी दिन के लिए आपको रोजाना ठंडे पानी से नहाना चाहिए। ये आपके नींद संबंधी विकारों को ठीक कर सकता है और आराम और शांत महसूस करता है।