PoliticsTrending

UP Election 2022: अखिलेश ने की घोषण,कहा- सरकार बनने पर अटल जी के नाम बनेगा विश्वविद्यालय

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, अटलजी के नाम पर विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा।

आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, अगर उनकी सरकार आती है तो जरूरत पड़ने पर बाह विधानसभा को जिले का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसे पर्यटन का केंद्र बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, अटलजी के नाम पर विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा गर्मी निकालने की बात करते हैं और हम गर्मी और सर्दी निकालने की बात नहीं करते। हम नौजवानों को पुलिस में भर्ती करने की बात करते हैं। उन्हें रोजगार दिलाने की बात करते हैं।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने नौजवानों का रोजगार छीनकर उन्हें घर बैठाने का काम किया। बाह क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा सरकार रोजगार विकसित करने के लिए इस क्षेत्र में कोई उद्योग स्थापित नहीं कर पाई। न ही रोजगार के दूसरे संसाधन ही विकसित किए गए। नहरें हैं लेकिन खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं है। गठबंधन की सरकार बनने पर पानी लाने के लिए हम विशेष योजनाएं बनाएंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: