![](/wp-content/uploads/2022/01/16-apna-dal-logo.jpg)
चित्रकूट : जनपद की मानिकपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) ने प्रत्याशी के नाम को घोषणा कर दी है। पार्टी के व्यापार मंच प्रदेश सचिव अविनाशचंद्र द्विवेदी को चुनाव मैदान से उतारा है। वह बांदा-चित्रकूट सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद रहे रमेशचंद्र द्विवेदी के भतीजा हैं। उनका मुख्य व्यवसाय ठेकेदारी है। वहीं सपा प्रत्याशी अभी भी लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन स्थिति साफ नहीं है।
लल्ली महाराज मूल रूप से कौशांबी जिला के ग्राम महिला निवासी हैं। उनका जनपद के कस्बा मऊ में भी आवास है तथा पैतृक भूमि भी है। उनके दादा स्व. पंडित पुरुषोत्तम द्विवेदी के नाम से मऊ कस्बे में इंटर कालेज है जिसको उनके पिता स्व. राजभवन द्विवेदी ने खोला था। इस कालेज का पहले नाम कौशांबी इंटर कालेज था। अविनाश इस कालेज के छात्र भी रहे हैं। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। वह यमुना घाट के बालू ठेकेदार हैं और मध्यप्रदेश में गिट्टी प्लांट लगा है। राजनीतिक रूप से परिवार मजबूत है। उनके चाचा रमेशचंद्र द्विवेदी भाजपा से बांदा सांसद और नरैनी से विधायक थे। चचेरे भाई राम यज्ञ द्विवेदी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। भाई शशि भूषण द्विवेदी अपना दल से चायल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। भाभी सुधा देवी कौशांबी की ब्लाक प्रमुख हैं।