![](/wp-content/uploads/2022/01/modi-7-16415348293x2-1.jpg)
आगरा: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने चौपाल कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को वर्चुअल संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि, आज पूरे देश के लिए बहुत ही पीड़ा का दिन है। क्योंकि हमारी लता दीदी हमें छोड़कर परमात्मा में विलीन हो गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, कल ही हम सभी वसंत पंचमी का उत्सव मना रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को मिलता था। अब वो लता दीदी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि UP भारत का दिल है, धड़कन है। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है और आज फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद के दम पर भले कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सेवा भावना से सेवक बनकर यूपी के लोगों की सेवा करेगा, यूपी के लोगों का विकास करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जो पहले सरकार में थे उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब रहा है और आप लोगों की जरूरतों से। उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है- यूपी को लूटो। उन्हें यूपी के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं। उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है।