
कुशीनगर: कुशीनगर जनपद के तमकुही राज विधानसभा 331 से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ले अपना नामांकन दाखिल किया। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे अजय कुमार लल्लू ने अपना पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार ने युवा नौजवानों को छला है, उससे उत्तर प्रदेश शर्मसार है। आज भाजपा सरकार में प्रदेश अपराध, कुपोषण, गरीबी और बेरोजगारी में नंबर 1 हो गया है।
सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में का बा भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार, बेरोजगारी खाली यही है इस सरकार में। उन्होंने कहा कि सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए और अब वह अपने सही स्थान पर पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा कि क्या यही भाजपा का राम राज है, जो किसानों की हत्या मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ियों से कुचल कर मार दिया जा रहा।
हाथरस की बेटी के साथ बलात्कार कर हत्या कर दिया जा रहा है। क्या यही रामराज है? बेरोजगार, नौंजवान, रोजगार मांगते है तो उन्हें पीटकर जेल में डाल दिया जाता है। गन्ना किसान अपने वाजिब फसल का दाम मांगने पर लाठियों से पिटवाया जाता है। क्या भाजपा का यही राम राज है?