PoliticsTrending

UP Election 2022: छठे चरण के मतदान के लिए जारी हुई अधिसूचना

 उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु छठे चरण के मतदान के लिए 04 फरवरी

लखनऊः  उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु छठे चरण के मतदान के लिए 04 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जायेगी। इसके साथ ही छठंे चरण के 10 जिलों में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया एवं बलिया की 57 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। छठें चरण की 57 विधान सभा सीटों मंे 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार छठें चरण में कुल 2,14,62,816 (दो करोड़ चौदह लाख बासठ हजार आठ सौ सोलह) मतदाता हैं। इसमें 1,14,63,113 पुरूष मतदाता, 99,98,383 महिला मतदाता तथा 1320 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार छठें चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 11 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) है। नामांकन की जॉच 14 फरवरी, 2022 (सोमवार) को की जायेगी तथा 16 फरवरी, 2022 (बुधवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। छठें चरण का मतदान 03 मार्च, 2022 (गुरूवार) को सम्पन्न होगा तथा 10 मार्च, 2022 (गुरूवार) को मतगणना होगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 04 फरवरी को छठंे चरण की जिन 57 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, इसमें 277-कटेहरी, 278-टांडा, 279-आलापुर (अ0जा0), 280-जलालपुर, 281-अकबरपुर, 291-तुलसीपुर, 292-गैंसड़ी, 293-उतरौला, 294-बलरामपुर (अ0जा0), 302-शोहरतगढ़, 303-कपिलवस्तु (अ0जा0), 304-बांसी, 305-इटवा, 306-डुमरियागंज, 307-हर््रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रूधौली, 310-बस्ती सदर, 311-महादेवा (अ0जा0), 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद, 314-धनघटा (अ0जा0), 315-फरेंदा, 316-नौतनवा, 317-सिसवा, 318-महराजगंज (अ0जा0), 319-पनियरा, 320-कैम्पियरगंज, 321-पिपराइच, 322-गोरखपुर शहर, 323-गोरखपुर ग्रामीण, 324-सहज़नवा, 325-खज़नी (अ0जा0), 326-चौरी-चौरा, 327-बांसगांव (अ0जा0), 328-चिल्लूपार, 329-खड््डा, 330-पडरौना, 331-तमकुही राज, 332-फाज़िलनगर, 333-कुशीनगर, 334-हाटा, 335-रामकोला (अ0जा0), 336-रूद्रपुर, 337-देवरिया, 338-पथरदेवा, 339-रामपुर कारखाना, 340-भाटपार रानी, 341-सलेमपुर (अ0जा0), 342-बरहज, 357-बेल्थरा रोड (अ0जा0), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह एवं 363-बैरिया विधान सभा सीट शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in  के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दृृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: