![](/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220203_141800.jpg)
हिमाचल में मौसम ने ली करवट, जमकर हुई बर्फबारी, सैलानियों के खिले चेहरे
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल की राजधानी शिमला की पहाड़ी सफेद बर्फ की चादर से ढक गयी है। शिमला में गुरुवार को बर्फबारी के बाद जमकर सैलानियों ने लुफ्त उठाया । सैलानी शहर के ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर बर्फबारी के दीदार के लिए पहुंचे। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे।बर्फबारी के बीच सैलानी खूब अठखेलियां करते नजर आए।
बर्फबारी के बीच सैलानी फोटो खिंचवाते व एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते नजर आए। उधर, कुफरी, देहा, नारकंडा और खड़ापत्थर में रास्तों पर बर्फ जमने की वजह से यातायात भी बाधित रहा। बर्फबारी के माहौल में प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ताजा बर्फबारी से वीकेंड पर शहर के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फ देखने के लिए हिल्सक्वीन में बड़ी संख्या में पहुँचने वाले सैलानियों से पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा।