
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुलिस सेवा में 11 वर्ष का कार्यकाल शेष रहने से पहले सेवानिवृत्त ले चुके प्रवर्तन निदेशालय के राजेश्वर सिंह राजनीति में नई पारी का आगाज कर रहे हैं। इसी के चलते उन्हें राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। उन्होंने आज उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह तथा कौशल किशोर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमें सामाजिक जीवन में आदर्शों को सर्वोपरि जानकर परिवारवाद, समाज विध्वंस की गणित राजनीति से ऊपर करके राष्ट्र निर्माण जनसेवक की मर्यादित राजनीति का परचम लहराना है लहराना है।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राजेश्वर सिंह ने राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में हनुमान जी, दुर्गा मां गणेश जी की आराधना का नामांकन के लिए आशीर्वाद लिया। आज सुबह राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।