PoliticsTrending

UP Election 2022: दंगाइयों पर जारी रहेगा बुल्डोजर, करनी होगी भरपाई- योगी

गुलावठी में सभा को संबोधित करते हुए बोले योगी आदित्यनाथ

बुलंदशहर: गुलावठी में आयोजित जनसभा में बोले, सीएम योगी पहली बार महामारी में चुनाव आयोजित हो रहा है और हम एक साथ जुड़े हुए हैं। हमें पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहिए। मोदी ने महामारी के दौरान प्रतिबद्धता के साथ आमजन को रोजगार दिया। फ्री में वैक्सीन दी है, आप लोगों ने कोविड की दोनों डोज लेकर देश को कोविड की तीसरी लहर से बचाया है, डबल इंजन की सरकार ने अपना पूरा प्रयास किया, लोगों के जीवन की रक्षा की है, कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार किया, कहा, मोदी योगी वैक्सीन है, लेकिन फिर भी जनता ने वैक्सीन ली, एक सच्चे कार्यकर्ता का यही भाव है। पहले न बेटियां सुरक्षित थीं, और न व्यापारी ही सुरक्षित थे, अब जो जोड़ी आई है, ये पहले भी बन चुकी है। 2013 में मुज्जफरनगर दंगे में 2 जाट युवकों की हत्या हुई थी और लखनऊ वाला लड़का जाट को मारने वाले दंगाइयों को इनाम दे रहा था और दिल्ली वाला लड़का भी दंगाइयों का बचाव कर रहा था। इस बार भी माल पुराना सड़ा हुआ है, लेकिन लिफाफा नया है।
कयामत के दिन तक इनका सपना साकार नहीं होगा। 10 मार्च के बाद इनकी गर्मी शांत करा देंगे। पिछली सरकार तमंचे की फैक्ट्री चलाती थी। जेवर का एयरपोर्ट और फिल्म सिटी लाखों लोगों को रोजगार देगा। जनपद बुलंदशहर के जवान सबसे ज्यादा सेना में है। बुलंदशहर के जवान डिफेंस कॉरिडोर में तोप बनाएंगे, और फिर यही तोप पाकिस्तान के बॉर्डर पर गरजेगी। सब दंगाइयों को भरपाई देनी होगी। बुलडोजर नहीं रुकेगा। हम दोनों हुनर रखते है। हमारे पास विकास और बुलडोजर दोनों है। पहले की पार्टी के मुख्यमंत्री बंगले में रहते थे। हमने गरीबों को 45 लाख मकान दिए। 15 करोड़ को फ्री में राशन और 2 करोड़ को शौचालय दिया। इससे पहले ये विकास का पैसा समाजवादी इत्र वाले मित्र के घर पैसा जाता था और इसी पैसे से समाजवादी यूरोप का टूर करते थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: