PoliticsTrending

UP Election 2022: कांग्रेस ने की 5वीं लिस्ट जारी, मुनव्वर राणा की बेटी को उन्नाव के पुरवा से टिकट

इनमें तीन महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस की इस सूची में यूपी छोड़ने की बात करने वाले शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा

लखनऊ: कांग्रेस ने सोमवार को छह प्रत्‍याशियों की 5वीं लिस्‍ट जारी कर दी है। इनमें जिन उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है वे तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के हैं। इनमें तीन महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस की इस सूची में यूपी छोड़ने की बात करने वाले शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा इमरान राणा का भी नाम है। पार्टी ने उन्हें उन्नाव की पुरवा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्तर से अजय श्रीवास्तव उर्फ ‘अज्जू’ को टिकट दिया है। वहीं, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी को टिकट दिया है। गायत्री तिवारी कानपुर के बिकरू कांड में सह आरोपी खुशी दुबे की मां हैं। फिलहाल, खुशी दुबे जेल में बंद हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए अबतक 322 प्रत्‍याशियों की घोषणा की है। इनमें 130 टिकट महिलाओं को दिए हैं। दरअसल, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: