
आगरा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
वहीं दूसरी तरफ कॉग्रेस से लेकर सपा बसपा पर जमकर हमला बोला साधा। कांग्रेस का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि, पहले चुनाव के बाद कांग्रेस गायब होती थी। इस बार अभी से गायब हैं। क्योंकि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस में कुछ बचा नही है। प्रियंका गांधी ने नारा दिया है कि, लड़की हूँ लड़ सकती हूं। क्योंकि उनके घर का लड़का लड़ नही सकता।
सपा पर हमलावर होते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहां कि, सपा अपराधियों के सहारे चुनाव मैदान में है। यही कारण है कि सपा ने अपराधियों को टिकट दिया है। मेरठ में सपा प्रत्याशी का क्या? जिसने चुन चुन कर बदला लेने का एलान किया है। किस से बदला लेगा वो, अखिलेश यादव पहले ये बताएं।