
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज एनडीए की समर्थक निषाद पार्टी ने आज अपने पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी हैं | पहली सूची जारी करते हुए निषाद पार्टी ने 16 प्रत्याशियों को टिकट दिया हैं | आपको बता दें कि निषाद पार्टी का दबदवा पूर्वांचल की 50 से अधिक सीटों पर हैं | लेकिन गौरतलब हैं कि 2017 विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन 1 प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुँच पाया था |
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 2022 विधानसभा चुनाव में अपना दल को 18 -19 सीटें तथा निषाद पार्टी को 15-17 सीटें मिल रही हैं |